क्रंची समोसा कैसे बनाये I How To Make Cranchy Samosa
आटे की परत (समोसे की बाहरी हिस्सा) के लिए
मैदा 2 कप
नमक स्वादानुसार
अजवाइन 1/2 चम्मच
तेल 4-5 बड़े चम्मच
पानी गूथने के लिए
भरावन (फिलिंग) के लिए
उबले हुए आलू 4- 5 (मीडियम आकार के)
मटर 1/2 कप (इच्छानुसार)
हरी मिर्च 2- 3 (बारीक कटी हुईं)
अदरक 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
गरम मसाला 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच
हरा धनिया 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
तेल 2 बड़े चम्मच
2.समोसा बनाने की विधि
1. आटा गूथना l
1.एक बड़े बर्तन में मैदा,नमक, अजवाइन और तेल डाले l
2. इसे अच्छी तरह मिलाए ताकि मोयन सही हो इसे चेक करने के लिए मुट्ठी में दबाए अगर वह बिखरे नहीं और आकर ले ले तो मोयन सही है l
3. धीरे धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूथ ले इसे ढक्कर 20- 30 मिनट ले लिए रख दे l
1. एक पैन में तेल गर्म करें l
2. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून l
3. अब मटर डालें और 2- 3 मिनट तक पकाएं l
4. इसमें उबले हुए आलू मैश करके डालें l
5. सभी मसाले (लाल मिर्च हल्दी धनिया पाउडर गरम मसाला अमचूर) डालें l
6. अच्छी तरह सारे पेस्ट को मिले और 2- 3 मिनट तक पकाएं l
7. भरवन को ठंडा होने दे l
3. समोसा बनाना
1. आटे की छोटी लोईया बनाये और इन्हें बेलकर अंडाकार आकर दे l
2. इस बीच से आधा कटे ताकि दो हिस्सा बन जाए l
3. एक हिस्सा ले और उसके किनारो पर पानी लगाकर कोन त्रिकोण का आकार दे l
4. इस कोन में भरावन भरे और ऊपर के किनारो को बंद कर दें l
5. ध्यान रखे की समोसा अच्छी तरह से बंद हो ताकि तलते समय खुला नहीं l
4. तलना (फ्राई करना)
1. कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गर्म करे l
2. समोसे डालने और धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तले l
3. सभी समोसा निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाएं l
1. मोयन का सही अनुपात ज्यादा तेल (मोयन) डालने से परत ज्यादा खस्ता बनेगी l
2. धीमी आंच पर तले तेज आंच पर टलने से समोसा बाहर से जल सकते हैं और अंदर कच्ची रह सकते हैं l
3. फीलिंग में सूखापन फिलिंग मैं पानी न रखें वरना समोसा नरम हो जायेगे l
गरमागरम समोसा को हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसे
:- thanks for watching -:
.png)






Comments
Post a Comment